Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaजिला विज्ञान क्लब इटावा द्वारा जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन

जिला विज्ञान क्लब इटावा द्वारा जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन

इटावा। जिला विज्ञान क्लब इटावा के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कालेज में आयोजित की गई।इस विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में 150 से अधिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने में अपने-2 मॉडलों से अपने वैज्ञानिक आविष्कारों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्‌घाटन जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने व्यापक सहभागिता कर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे बच्चे भविष्य में अच्छे वैज्ञानिक भी बन सकते है ऐसे आयोजन अवश्य होते रहने चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सनातन धर्म इंटर कलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि बच्चे कल के वैज्ञानिक है,दार्शनिक है, साहित्यकार है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए बाल वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ दुरुस्त होनी चाहिए।इसके पूर्व कार्यकम संयोजक जिला विज्ञान क्लन के समन्वयक एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.मुकेश यादव ने सभी अतिथियों का शाल,बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा है कि मेरा यह प्रयास है कि विद्याथियों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में सभी कार्यक्रम आयोजित हों और देश और प्रदेश स्तर पर बच्चों की व्यापक सहभागिता हो।निर्णायक मंडल में डॉ. आशीष कुमार,इंजीनियरिंग कॉलेज जितेंद्र कुमार पटेल राजकीय पॉलीटेक्निक,आशीष कुमार,जितेंद्र कुमार आई टी आई,प्रदीप कुमार यादव, हिंदू विद्यालय इंटर कालेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन डॉ.उमेश यादव,प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कॉलेज एवं मनीष सहाय कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जनपद के प्रधानाचार्यगणों में डॉक्टर दीपक सक्सेना,गुफरान अहमद,डॉक्टर शिव शंकर त्रिपाठी,डॉ.शिव कुमार,पवन प्रताप सिंह,बृजेश यादव,शशि शुक्ला,डॉ. अमिता,सुनीता कुशवाहा,बबीता,ऋतु यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों की घोषणा मनीष सहाय द्वारा निर्णायक मंडल द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्णय द्वारा किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार शैलेश व हरेंद्र श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खड़कपुर सरैया और शिवा के आर गर्ल्स इंटर कॉलेज,द्वितीय पुरस्कार प्रशांत व अमन,हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंत नगर और मुस्कान,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई एवं प्रति पुरस्कार पीयूष कुमार इस्लामिया इंटर कॉलेज और अंशुल यादव डीपीएस इटावा को एवं सांत्वना पुरस्कार में प्रियांशु व हर्ष पटेल नारायण कॉलेज आफ साइंस नेहा राजकीय हाई स्कूल हरचंदपुर को दिया गया साथ ही अर्पित,आशु,अंश,इकरा,शिव,देवांश, कुशल गुप्ता,अंकेश चौहान व सुजाता, मनीष व सुमित को भी सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular