Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला पंचायत अध्यक्ष ने इलाज के लिए की आर्थिक मदद

जिला पंचायत अध्यक्ष ने इलाज के लिए की आर्थिक मदद

सोमवार को उद्योगपति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए और इलाज के लिए50000 की आर्थिक मदद दी। जानकारी के मुताबिक सावित्री यादव निवासी गांव सेमरा विकासखंड भेटुवा जिनका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ से चल रहा है इलाज में समस्या आ रही थी जिसको देखते हुए इन्हें इलाज में 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गयी है इन्हीं के साथ शक्ति मोदनवाल की पत्नी के इलाज के लिए भी राजेश ने 25000 की आर्थिक मदद दी है।

इस मौके पर राजेश ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव से काम करते हैं उपरोक्त लोगों को इलाज में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए वह हर संभव मदद करेंगे और जो भी आवश्यकता होगी मुख्यमंत्री राहत कोष से भी इनकी मदद करायेगे राजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से उससे जरूरतमंदों को बड़ी मदद मिल रही है बड़ी राहत है मैं यही कामना करूंगा की ऐसी व्यवस्थाएं जरूर काम रहे ताकि गरीबों , पीड़ितों को इसका लाभ मिलता रहे। एक सवाल के जवाब में राजेश ने कहा कि मैं लोगों से यही अपील करूंगा कि जो सक्षम लोग हैं ऐसे लोगों की मदद के लिए उन्हें आगे आना चाहिए प्रभु ने उनको जिस लायक बनाया है उसमें कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular