Friday, April 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण

ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा नवनिर्मित निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम के एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने डीडीस व अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि एफएलसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करायें एवं जो कर्मचारी एफएलसी कार्य में लगे हैं, उनको परिचय पत्र जारी करायें और परिचय पत्र के आधार पर ही उनको प्रवेश दें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि निर्वाचन भवन में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक करायें एवं सफाई कर्मियों को समयानुसार तैनात रहने का निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, डीडीसी मधुसूदन दूबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिहीत अधिकारी डॉ0 दीनानाथ यादव, डीपीआरओ लालजी दूबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular