हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करें तथा जनता की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए तथा निर्धारित समय के भीतर आख्या उपलब्ध कराई जाए।





