Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने सिर्फ 04 घंटे में खतौनी दुरुस्त कराई

जिलाधिकारी ने सिर्फ 04 घंटे में खतौनी दुरुस्त कराई

अवधनामा संवाददाता

महीनो से परेशान कृषक की शिकायत पर डीएम ने लिया तुरंत एक्शन

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों को साकार करते हुए प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुन गंभीरता से उनका निराकरण ही नहीं बल्कि हरसंभव मदद भी करते हैं। जिलाधिकारी केवल समस्या सुनते ही नहीं है बल्कि समस्या की तह में जाकर विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए सदैव उचित कदम उठाते हैं।
शनिवार को भी जिलाधिकारी तहसील बेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर रहे थे। इसी दौरान जनेश्वर प्रसाद पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी फरीदपुर उर्फ माण्डूवाला तहसील बेहट ने शिकायत करते हुए कहा था कि उनके द्वारा मौजा नसरूल्लापुर में भूमि खरीदी गई थी। रियल टाईम खतौनी में उनका अंश गलत दर्ज हो गया था। दूसरा पक्ष इसका लाभ उठाकर अपने अंश से अधिक भूमि विक्रय कर सकता था। जिस पर डॉ.दिनेश चंद्र ने तुरंत एक्शन लेते हुए नायब तहसीलदार मोनिका चौहान को निर्देशित किया था कि तथ्यों की जांच कर तत्काल खतौनी दुरुस्त कर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में खतौनी दुरूस्त कर सिर्फ 04 घंटे की अंदर उपलब्ध करा दी गयी। इस कार्य को तत्परता से करने के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम दीपक कुमार एवं नायब तहसीलदार मोनिका चौहान की सराहना की। खतौनी दुरुस्त होने के बाद जनेश्वर प्रसाद ने जिलाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए उनको दुवाएं देने के साथ उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और राजस्व परिषद का रियल टाइम खतौनी बनाने का जो उद्देश्य है पारदर्शिता लाना वो पूरा होगा। रियल टाइम खतौनी के निर्माण से भूमि संबंधी सम्पूर्ण जानकारी अक्षरशः प्रदर्शित होगी। जिससे भविष्य में रियल टाइम खतौनी से भूमि विवाद संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। एक यह क्रांतिकारी परिवर्तन है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार बनी हुई रियल टाइम खतौनी को गांवों में चौपाल लगाकर पढ़ा जाए। और कमियों को चिन्हित कर कैंप लगाकर दूर किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि रियल टाइम खतौनी बनाने में आ रही दिक्कतों के निराकरण के लिए एक सेल का गठन किया जाए। और इस प्रकार की आने वाली त्रुटियां को तत्परता के साथ दूर किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular