Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeपर्यावरण संरक्षण के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने किया पैदल मार्च

पर्यावरण संरक्षण के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने किया पैदल मार्च

 

 अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

इटावा।  पर्यावरण छात्र संसद के लिए गए निर्णय के अनुरूप अधिकारी सप्ताह में 01 दिन अपने आवास से कार्यालय तक पैदल जाएंगे।इसकी शुरुआत जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा आवास से कार्यालय तक पैदल चलकर की गयी।जिलाधिकारी ने इस पैदल मार्च की अगुवाई की।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी संभव उपाय किए जाने चाहिए और सप्ताह में एक दिन पैदल जाना एक बेहतर विकल्प है।पर्यावरण संरक्षण के साथ ही इससे सेहत भी ठीक रहता है।उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी अधिकारी व कर्मचारी ही नहीं बल्कि निजी संस्थानों में कार्य करने वालों को भी सप्ताह में पैदल चलना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिनके कार्यालय उनके आवास से ज्यादा दूर नहीं है वे तो पैदल ही कार्यालय जा सकते हैं,इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पेट्रोल की बचत भी होगी।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश,प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा,जिला विकास अधिकारी दीनदयाल,सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव,कैलाश यादव सहित कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अधिकारी भी सुबह जिलाधिकारी आवास पर पहुंच गए थे और वहां से पैदल अपने-अपने कार्यालय के लिए गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular