Saturday, March 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeखेलों के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया आयोजन

खेलों के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया आयोजन

प्रदेशीय संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता को जनपद में जिला स्तर चयन/ट्रायल्स डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि सबजूनियर हैण्डबाल बालिका वर्ग में क्रमशः साक्षी, आराध्या मिश्रा, गौरी मोदनवाल, आंचल, प्रिया कौशल, सिद्धी दूबे, अग्रिमा सिंह, मानसी, शिवांगी सिंह व अनन्या मिश्रा का चयन किया गया। उन्होंने बताया बताया कि पं० दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर चयन में क्रमशः अंकेश चौहान, सिद्धान्त, अंश, राज कुंवर, आयुष सिंह, रूपेश मिश्र, अहम शर्मा, तुषार कुमार पाण्डेय, तेजस सिंह व शिखर मिश्रा का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सबजूनियर फुटबाल बालक वर्ग हेतु जिला स्तर पर क्रमशः आदित्य यादव, दीपक कुमार, पर्व पाण्डेय, शाश्वत सिंह राणा, अनुभव अग्रहरी, नरसिंह गुप्ता, जितेन्द्र मिश्र, रूद्र कुमार त्रिवेदी, मो० मोहसिन व हर्षवर्धन त्रिपाठी तथा आरक्षित वर्ग में खिलाड़ी क्रमशः सुमित, अथर्व विक्रम सिंह, दर्शवीर गुप्ता व अभिज्ञान श्रीवास्तव का चयन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular