Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजल जीवन मिशन की रैंकिंग में जनपद को मिला तीसरा स्थान

जल जीवन मिशन की रैंकिंग में जनपद को मिला तीसरा स्थान

अवधनामा संवाददाता

केन्द्र सरकार द्वारा जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

ललितपुर। अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह ने बताया है कि जल जीवन मिशन के तहत पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों की रैंकिंग में जनपद ललितपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक किए गए कार्यों की रैंकिंग केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा अच्छा कार्य करने वाले जनपदों का चयन किया गया, जिसमें जनपद ललितपुर को तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular