HomeMarqueeछात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन व टेबलेट

छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन व टेबलेट

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैनेजमेंट कॉलेज में सरकार द्वारा चलाई जा रही डिजिटल इंडिया लहर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण किया गया।
जनता रोड स्थित काॅलेज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे मोबाइल टेबलेट कार्यक्रम के अंतर्गत आज कॉलेज में बीकॉम व बीसीए फाइनल वर्ष के छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण शाकुंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया। कुलसचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चे क्लास की पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी बिना किसी रूकावट के कर सकेंगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के डायरेक्टर साहिल साहिल,गुंजन, आशीष सैनी,विभोर मित्तल, आशा शर्मा,सनी,उप्पल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular