Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeकार्यशाला में निपुण भारत और दीक्षा कार्यक्रमों की चर्चा

कार्यशाला में निपुण भारत और दीक्षा कार्यक्रमों की चर्चा

गाजीपुर। ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला शिक्षा क्षेत्र सादात के जेडी इंटर कॉलेज चैनपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्थानीय निकाय के सदस्य तथा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल रहे। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित ंंकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. सन्तोष यादव तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने डीबीटी, निपुण लक्ष्य और कायाकल्प योजना की अद्यतन प्रगति पर प्रकाश डाला।

खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए मिशन प्रेरणा, निपुण भारत और दीक्षा जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में 19 बिंदुओं पर कार्य ग्राम प्रधानों के सहयोग से पूरा कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी, एआरपी, सीएम फेलो सहित क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया तथा अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular