HomeMarqueeमहिला शिक्षिकाओं की समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। वूमेन टीचर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्या ने कहा कि सभी पदाधिकारी महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं को निस्तारित कराये जाने का हर संभव प्रयास करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्या, जिला उपाध्यक्ष विनिता कश्यप के दिल्ली रोड स्थित आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक का उद्देश्य सभी नये पदाधिकारियों का परिचय तथा संगठन के समस्त जनपद में विस्तार एवं महिला शिक्षिकाओं को आ रही विभागीय समस्याओं को दूर किये जाने आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समस्त जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी देवी, संगठन मंत्री नूतन वर्मा, उपाध्यक्ष रोजी अरोड़ा, विनिता कश्यप, मंत्री कविता रानी, उपाध्यक्ष नीलम गोपाला, संगठन मंत्री आशा बघेल, रेखा जुम्बाल, भावना रानी, ब्लाक अध्यक्ष अलका भटनाकर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular