मैनपुरी में डिंपल की प्रचंड जीत

0
120

आजम खान के गढ़ में भाजपा की सेंध, मैनपुरी में डिंपल ने लहराया परचम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।वहीं, सबसे बड़ा उलटफेर आजम खान के गढ़ रामपुर में देखने को मिला है। इस बीच बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर भी नतीजे आ रहे हैं।
आजम के गढ़ रामपुर में सपा की हार
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा ने सेंध लगा दी है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना ने सपा के आमिस रजा को 43702 वोटों से हरा दिया है।
मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों की 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। हालांकि, आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा उम्मीदवार आकश सक्सेना ने सेंध लगा दी है। बिहार में भी विधानसभा सीट कुढऩी में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर तो सपा की डिंपल यादव ढाई लाख वोटों से आगे है। वहीं, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मनोज मंडावी 21171 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है तो ओडिशा के पदमपुर में बीजद बड़े अंतर से जीत रही है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव अब विजयी बढ़त बनाती दिख रही हैं। डिंपल अब तक कुल 250862 वोटों से आगे चल रही हैं, फिलहाल मतगणना जारी है।अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था।
आजम के गढ़ रामपुर में कांटे की टक्कर
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब 129 वोटों से पीछे हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 129 वोटों से पीछे हैं।
डिंपल यादव लगातार बढ़त बना रहीं हैं। वे अब 2400 से ज्यादा वोटों से आगे हो गई हैं। हालांकि, भाजपा भी कांटे की टक्कर दे रही है।
मुलायम सिंह यादव के गढ़ रहे मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।
खतौली से आरएलडी प्रत्याशी आगे
यूपी की विधानसभा सीट खतौली में 14 टेबल पर गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलट की गिनती में खतौली विधानसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच मुकाबला है। इसके अलावा 12 और उम्मीदवार भी मैदान में है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here