HomeMarqueeबेंगलुरू में कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय मगर हिरासत में लिए...

बेंगलुरू में कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय मगर हिरासत में लिए गये

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है. आज सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इससे पहले दिग्विजय सिंह बेंगलुरू के रमाडा होटल में घुसने की कोशिश कर रहे थे.

जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया. वहीं, बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा है कि दिग्विजय विधायकों से मिलने के लिए नहीं बल्कि केवल राजनीतिक ड्रामा करने के लिए हैं.

दरअसल आज सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बाकी नेताओं कांतिलाल भूरिया, वित्त मंत्री तरुण भनोट, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, हर्ष यादव, सचिन यादव और कुणाल चौधरी के साथ बेंगलुरू पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने इन नेताओं को कांग्रेस विधायकों से मिलने की इजाजत नहीं दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. उनका कहना है कि वह अब भूख हड़ताल पर हैं.

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि हम उनसे वापस आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब हमने देखा कि वे वापस आ रहे हैं, उनके परिवारों से संदेश आए. मैंने व्यक्तिगत रूप से 5 विधायकों से बात की. उन्होंने कहा कि वे बंदी हैं और उनका फोन छीन लिया गया है. हर कमरे के सामने पुलिसवाले तैनात हैं. उन्हें 24/7 फॉलो किया जा रहा है.’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular