DIG संजीव त्रिपाठी समेत आठ जेलकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक

0
108

अवधनामा ब्यूरो

लखनऊ. गणतंत्र दिवस के मौके पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के आठ कर्मियों को राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा. पदक पाने वालों में लखनऊ परिक्षेत्र की डीआईजी संजीव त्रिपाठी और बागपत के जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का नाम भी शामिल है.

उत्तर प्रदेश सरकार के अनु सचिव अजय कुमार तिवारी ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के पुलिस महानिदेशक को भेजे गए गोपनीय पत्र संख्या 1550/ 22-1- 2020- 54/ 95 टीसी -1 में यह जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आठ जेलकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान करेंगी.

यह भी पढ़ें : नौ राज्यों तक पहुंचा बर्ड फ्लू, महाराष्ट्र में मारी गईं 40 हज़ार मुर्गियां

यह भी पढ़ें : आस्ट्रेलिया को उसी की ज़मीन पर पस्त करने वाले क्रिकेटर्स को SUV देंगे महिंद्रा

यह भी पढ़ें : दिल्ली के पूर्व क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती को दो साल की सज़ा

यह भी पढ़ें : मेरठ में स्पोर्ट्स यूनीवर्सिटी शुरू करेगी योगी सरकार

विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव त्रिपाठी, बागपत के जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, सहारनपुर की जिला जेल के जेलर राजेश कुमार पाण्डेय (प्रथम), गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल के डिप्टी जेलर प्रशांत उपाध्याय, खीरी जेल के हेड वार्डर जगत नारायण यादव, सहारनपुर के हेड वार्डर ब्रह्मदेव सिंह, उन्नाव जिला जेल के वार्डर सत्य प्रकाश और लखनऊ जिला जेल के वार्डर मनोज कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा.

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here