Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeवाहन लिफ्टरों के दांव पेच में फंसी ढेबरूआ पुलिस, नहीं लगा अब...

वाहन लिफ्टरों के दांव पेच में फंसी ढेबरूआ पुलिस, नहीं लगा अब तक कोई सुराग

11 से 13 में के बीच तीन बाईकों पर वाहन लिफ्टरों ने किया हाथ साफ

ढेबरूआ थाना क्षेत्र में वाहन लिफ्टरों की हनक, दहशत में वाहन स्वामी

बढ़नी सिद्धार्थनगर।ढेबरूआ थाना क्षेत्र में गत दिनों हुई वाहन चोरी की घटनाओं से वाहन स्वामी दहशतज़दा नजर आ रहे हैं पुलिस की मुस्तैदी और मॉनिटरिंग पर लोगो द्वारा तरह तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं तथा लोगों में असुरक्षा का भाव है, कहा जाता है कि वाहन लिफ्टरों के दांव पेंच में पुलिस उलझती चली जा रही है लेकिन अब तक कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है।

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी में बाइक लिफ्टरों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस व्यापारिक केंद्र में ‘खाकी’ का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। बेखौफ चोरों ने एक के बाद एक तीन बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए दुस्साहसिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गये।

बेखौफ बाइक लिफ्टरों ने गत 11 मई को बढ़नी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के उप प्रबंधक संजय कुमार वर्मा की होंडा यूनिकॉर्न (UP 47 N 8845) दिनदहाड़े बैंक के सामने से ही चुरा कर फरार हो गये। हैरत की बात यह है कि भारी भीड़ भाड़ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद चोरों ने इतनी सफाई से हाथ साफ किया और रफूचक्कर हो गये। इस दुस्साहसिक घटना से बैंक कर्मियों और स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है।

अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए बेखौफ चोरों ने गत 13 मई 2026 को एक ही दिन में दो बाईकों को चुराकर दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। पहली बाइक अमन हॉस्पिटल के पास से वार्ड नंबर 1 निवासी मोहम्मद सलीम अपनी चाय-नाश्ते की दुकान पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी हीरो HF डीलक्स (UP 55 AQ 4810) दुकान के बगल में लॉक करके खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उड़ा ले गये। वहीं दूसरी वारदात केडीएम हॉस्पिटल के सामने हुई, जहाँ ग्राम जमधरा निवासी रमेश कुमार गुप्ता अपनी स्प्लेंडर प्रो (UP 55 N 5324) खड़ी कर बाजार गए थे।

महज आधे घंटे के भीतर ही चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही इन चोरियों से स्थानीय जनों में भारी रोष है। जहाँ एक ओर थानाध्यक्ष द्वारा दावा किया जा रहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे किंतु फिर भी क्षेत्रीय जनों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के दर्जनों बुद्धिजीवियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन से गुहार लगाते हुए बाइक चोरों पर शिकंजा कसने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular