HomeUttar PradeshGorakhpurसीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

सीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

गुरुवार को सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजना का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

181.77 करोड़ रुपये की दस विकास परियोजनाओं का सीएम के हाथों होगा शिलान्यास

सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप होगी मुख्यमंत्री की जनसभा

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुरवासियों को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार मिलने जा रहा है। गुरुवार (23 जुलाई) को वह गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी के हाथों 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री की जनसभा सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप देवरिया बाईपास के किनारे स्थित मैदान में होगी।

लोकार्पण की दो परियोजनाएं रोड कनेक्टिविटी और यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाली हैं। इनमें से एक, टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी की लंबाई में बने सिक्सलेन फ्लाईओवर को अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे होकर लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आने-जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिल जाएगी।

इसके साथ ही शहर की आंतरिक सड़कों को भी फोरलेन कनेक्टिविटी देने की श्रृंखला में एक और सड़क (पैडलेगंज चौक से फिराक चौक) का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लोकार्पण की अन्य दो परियोजनाओं में एक (गुलरिहा थाने में हॉस्टल/बैरक निर्माण) पुलिसिंग को मजबूत करने और दूसरी एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग से जुड़ी है। एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार से जुड़ी परियोजना के लिए एमईएस ऑफिस को शिफ्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिन 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वह गोरखपुर को कई नई उपलब्धियां देने वाली हैं। मसलन, श्रमीजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और गोरखपुर विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण। ये तीनों परियोजनाएं अपने आप में बेहद खास हैं। इसके साथ ही नंदानगर पुलिस चौकी मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री, शहर की कॉलोनियों में सीसी रोड का भी शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

1-टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर (देवरिया बाईपास तिराहा को भी फ्लाईओवर से जोड़ते हुए), लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये।

2-पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण, लागत 277 करोड़ 77 लाख 94 हजार रुपये।

3-एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित एमईएस ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग का कार्य, लागत 103 करोड़ 51 लाख 17 हजार रुपये।

4-थाना गुलरिहा के 48 क्षमता हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण, लागत 2 करोड़ 74 लाख 4 हजार रुपये।

इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

1-महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण, लागत 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये।

2-नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रॉसिंग हेतु अंडरपास एवं सर्विस रोड, लागत 73 करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपये।

3-राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण, लागत 49 करोड़ 60 लाख 49 हजार रुपये।

4-टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, 7 करोड़ 6 लाख 75 हजार रुपये।

5-डिपो कार्यशाला राप्तीनगर स्थित टायर शॉप का उच्चीकरण, लागत 2 करोड़ 46 लाख 99 हजार रुपये।

6-वार्ड नं. 18 पवन विहार में सीसी रोड का निर्माण, लागत 49 लाख 72 हजार रुपये।

7-वार्ड नं. 25 गिरधरगंज में सीसी रोड का निर्माण, लागत 23 लाख 46 हजार रुपये।

8-वार्ड नं. 20 लच्छीपुर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 48 लाख 99 हजार रुपये।

9-मोहल्ला नंदानगर दरगहिया में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 8 लाख 9 हजार रुपये।

10-वार्ड नं. 70 चंद्रशेखर आजाद नहर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 29 लाख 56 हजार रुपये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular