Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत दसिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित

ग्राम पंचायत दसिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित

अवधनामा संवाददाता

बांसी सिद्धार्थनगर। रविवार को दोपहर 11 बजे से ग्राम पंचायत दसिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी के रूप में अजय कुमार राय और मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री शैलेंद्र दूबे द्वारा कार्यक्रम में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के बारे हमें लोगों को जागरूक कराया गया ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार राय ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए योजनाओं से लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार साहनी ने मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं में,आवास, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पीएम किसान योजना सहित अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों में साझा किया मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री शैलेंद्र दुबे ने कहा योजनाएं आपके घर तक आ गई हैं आप लोग अपना नामकरण करके उसका लाभ उठा सकते हैं और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहा है। आप लोग पुनः भाजपा को विजई बनाकर देश को विकसित करने का काम करे। कार्यक्रम के पश्चात लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और स्वयं सहायता समूह का स्टाल भी लगाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से नीतू , आशा सखी सहित ग्रामवासी लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular