HomeLucknowमोबाइल की किस्त के लिए युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाने का...

मोबाइल की किस्त के लिए युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाने का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। निगोहां क्षेत्र के एक युवक ने आरोप लगाया है कि किस्त का भुगतान न होने पर उसे जबरन अपने साथ ले जाया गया, बंधक बनाकर रखा गया और उससे कई दिनों तक मजदूरी कराई गई। इस दौरान उसे ब्लड बैंक ले जाकर जबरन खून निकलवाने का भी आरोप है।

बताया गया है कि युवक ने करीब एक साल पहले जीरो डाउन पेमेंट पर मोबाइल फोन खरीदा था। एक किस्त बकाया होने के बाद मोबाइल वापस ले लिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद 8 सितंबर को दो लोग युवक को अपने साथ ले गए।

पहले किस्त के रुपये मांगे, फिर अतिरिक्त रकम की मांग

परिवार के मुताबिक, युवक को बंधक बनाए जाने के बाद उसके भाई से मोबाइल की किस्त के 2,799 रुपये ऑनलाइन मंगवाए गए। इसके बाद भी युवक को नहीं छोड़ा गया और करीब 12 हजार रुपये अतिरिक्त देने की मांग की गई। रकम नहीं देने पर गंभीर धमकी दिए जाने का भी आरोप है।

पांच दिन बाद घर लौटा युवक

परिजनों का कहना है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद करीब पांच दिन बाद युवक को रैपिडो के जरिए वापस भेजा गया। घर पहुंचने पर उसकी हालत देखकर परिवार परेशान हो गया। इसके बाद उसकी मां ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत की।

डीसीपी दक्षिणी ने मामले की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप

परिवार ने शुरुआती स्तर पर पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने इस पहलू की भी जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular