Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarन्यायालय के आदेश के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं पुलिस पर लगे...

न्यायालय के आदेश के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पीड़ित ने एसपी अम्बेडकरनगर से लगाई न्याय की गुहार

अम्बेडकरनगर जनपद के थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र से न्यायालय के आदेशों की अनदेखी और पुलिस की निष्क्रियता का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद सलीम ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेशानुसार थाना कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा संख्या 0083/2026 पंजीकृत कराया गया था, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी आज तक किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया। हैरानी की बात यह है कि वादी और विपक्षी एक ही मकान में निवास करते हैं, इसके बावजूद पुलिस ने न तो पूछताछ की और न ही कोई ठोस कार्रवाई की।

पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि विपक्षी पक्ष की महिला आए दिन गाली-गलौज करती है और खुलेआम यह धमकी देती है कि “तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे, क्योंकि पुलिस को हम लोग पैसा दे चुके हैं।” इस तरह की बातों से पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।मोहम्मद शमीम का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो अभियुक्तों के घर पहुंची और न ही किसी प्रकार की पूछताछ की गई, जिससे पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए न्यायालय के आदेश का पालन कराने और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular