बच्चों को दवा खिलाते हुए कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
डुमरियागंज। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में स्थित पीएम श्री विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर सफीक अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार का एक प्रमुख स्वास्थ्य अभियान है, जो मुख्य रूप से हर साल 10 फरवरी और दूसरा चरण अगस्त में मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने के लिए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में मुफ्त एल्बेंडाजोल दवा खिलाना है। उन्होंने आगे बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण को कम करना, जिससे पोषण, स्वास्थ्य, पढ़ाई और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। एल्बेंडाजोल की एक गोली, जो स्वास्थ्य कर्मचारियों, शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मुफ्त दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि छूटे बच्चों को 13 फरवरी को एलबेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है इसमें सभी शिक्षकों की भागीदारी आवश्यक है जो बच्चे किसी कारण से मुख्य दिन दवा नहीं ले पाते हैं, उन्हें बाद में मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाती है। यह अभियान एनीमिया (खून की कमी) को कम करने और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार यादव, नसीम अहमद, धर्मराज दुबे, दिनेश दुबे आदि उपस्थित रहे।





