Tuesday, September 2, 2025
spot_img
HomeInternationalभारत में लोकतंत्र खतरे में:मेरे खिलाफ केस हुए; अफसर कहते थे- फोन...

भारत में लोकतंत्र खतरे में:मेरे खिलाफ केस हुए; अफसर कहते थे- फोन पर सोच-समझकर बोलना, बातें रिकॉर्ड हो रहीं: राहुल गांधी

पहले कोसा फिर कर गए पीएम मोदी की तारीफ, राहुल ने सरकार की इन नीतियों को बताया देश के लिए बेहतर

लंदन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दी। राहुल ने भारत में विपक्षी पार्टियों, नेताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की दिक्कतों का जिक्र किया था। राहुल ने कहा, मेरे फोन की जासूसी होती है। विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। भारत में विपक्षी नेता के तौर पर यह एक ऐसा दबाव है, जो लगातार झेलना पड़ता है।” राहुल की स्पीच का वीडियो सैम पित्रोदा ने शेयर किया है।
1. मेरी बातें रिकॉर्ड की जाती थीं
राहुल ने कहा, “बड़े पैमाने पर राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस है। मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझे इंटेलिजेंस अफसरों ने बुलाकर कहा था कि आप फोन पर जो कुछ भी कहें, बेहद सतर्क होकर कहें, क्योंकि हम इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह एक ऐसा दबाव है, जो हम महसूस करते हैं।”
2. भारत में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला
उन्होंने कहा, “विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। मेरे खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन ये केस ऐसी चीजों के लिए दर्ज किए गए, जो आपराधिक नहीं थीं। जब देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर इस तरह का हमला हो रहा हो तो विपक्ष के तौर पर आपके लिए लोगों से बात करना मुश्किल हो जाता है।”
3. विपक्षी नेता मुद्दों पर बात कर रहे थे, जेल में डाल दिया
राहुल बोले, “लोकतंत्र के लिए जरूरी ढांचा संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका होते हैं। आज यह सब विवश होते जा रहे हैं। इसलिए हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं। भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ बताया गया है। उस संघ को बातचीत की जरूरत है। यह वह बातचीत है जो खतरे में है। आप देख सकते हैं तस्वीर जो संसद भवन के सामने की है। विपक्ष के नेता कुछ मुद्दों पर बात कर रहे थे और उन्हें जेल में डाल दिया गया। ऐसा 3 या 4 बार हुआ है। जो हिंसक था।”
4. आतंकवादी मुझसे मिले थे, लेकिन उन्होंने मुझे कुछ नहीं किया
राहुल ने बताया, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक अनजान आदमी मेरे पास आया। उसने कहा कि वह मुझसे बात करना चाहता है। उसने पूछा कि क्या मैं सच में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आया हूं। उसने आसपास के कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे सभी आतंकवादी हैं। मुझे लगा कि मैं मुश्किल में हूं क्योंकि आतंकवादी मुझे मार डालेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया क्योंकि यह सुनने की शक्ति है।”
लंदन पहुंचने पर राहुल का नया लुक सबसे ज्यादा सुर्खियों में था। राहुल नए लुक में कैंब्रिज पहुंचे तो एक फैन ने उनके साथ फोटो शेयर की। इसमें राहुल सेट की हुई दाढ़ी, कोट और टाई में नजर आ रहे हैं। 7 सितंबर 2022 में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के करीब 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला हुआ नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular