HomeUttar PradeshHamirpurसुमेरपुर के चन्द्रपुरवा में ट्रॉमा सेंटर की मांग तेज, उप मुख्यमंत्री से...

सुमेरपुर के चन्द्रपुरवा में ट्रॉमा सेंटर की मांग तेज, उप मुख्यमंत्री से मिले समाजसेवी

सुमेरपुर । जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना को मांग को लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर  ट्रॉमा सेंटर के लिए उचित स्थान का चयन करते हुए हाइवे किनारे चंद्रपुरवा में ट्रामा सेंटर बनाए जाने की मांग की है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
समाजसेवी पुनीत पालीवाल, महेश सिंह राणा, प्रदीप निषाद ने उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को अवगत कराया है कि कुरारा क्षेत्र के रिठौरा डांडा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की योजना बनाई जा रही है, लेकिन यह स्थान डूब क्षेत्र (बाढ़ग्रस्त) और ऊबड़-खाबड़ जमीन वाला है, जो जिले के लिए अनुपयुक्त है। वहीं, सुमेरपुर के चन्द्रपुरवा में ग्राम समाज की पर्याप्त समतल भूमि (गाठा संख्या 443) उपलब्ध है, जो निर्विवाद और हर दृष्टि से उपयुक्त है। चन्द्रपुरवा का भौगोलिक स्थान भी हमीरपुर मुख्यालय, मौदहा, सुमेरपुर, मुस्करा और कुरारा ब्लॉक के बीच में स्थित है, जिससे सभी ब्लॉकों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां से महज 3 किमी दूर ग्रीन हाईवे (रमईपुर से कबरई) भी स्वीकृत है, जिससे आने-जाने में भी आसानी होगी। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की उपयुक्त स्थापना के लिए चन्द्रपुरवा में ट्रॉमा सेंटर बनाने की अपील की और कहा कि इससे न केवल हमीरपुर जिले के लोगों को बल्कि बांदा जनपद के जसपुरा ब्लॉक के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि यह स्थान रेलवे स्टेशन के नजदीक और नेशनल हाईवे-34 पर स्थित है, जो दुर्घटना और आपातकालीन चिकित्सा के मामलों में तत्काल इलाज के लिए उपयुक्त होगा उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस मांग को गंभीरता से लेने और चन्द्रपुरवा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि हमीरपुर जिला बुंदेलखंड का पिछड़ा इलाका है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। ऐसे में चन्द्रपुरवा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना से पूरे जिले को चिकित्सा सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular