Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurचोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग

चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

मौदहा हमीरपुर। बीते पच्चीस मार्च को दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विनय तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम रतौली में बीती पच्चीस मार्च की रात चोंरों ने दो घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे लेकिन घटना के डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिंवार पुलिस चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुण्देलखण्ड नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी विवेक यादव को एक ज्ञापन देकर पुलिस पर सही तरीके से काम नही करने का आरोप लगाते हुए चोरी की घटना के शीध्र खुलासे की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular