Tuesday, May 5, 2026
spot_img
Homekhushinagarहैदराबाद में युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

हैदराबाद में युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

अवधनामा संवाददाता

कस्बे के वार्ड नंबर दस निवासी युवक रोजी रोटी के लिए गया था हैदराबाद

मथौली बाजार, कुशीनगर। कस्बे के वार्ड नंबर दस वीर सावरकर नगर निवासी एक युवक की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना हो गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसका शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। रो रोकर सभी का बुरा हाल हो गया था। दोपहर में परिजन युवक का अंतिम संस्कार कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी भगवंत कुशवाहा पुत्र रामसनेही उम्र 25 वर्ष रोजी रोटी के लिए हैदराबाद कमाने गया था। बीते 27 जुलाई को भगवंत साईड से काम कर वापस रूम पर एक पिकप मैजिक आ रहा था कि रास्ते में पिकप अनियंत्रित होकर पलट गया। भगवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज हेतु एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसका शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। सभी का रोकर बुरा हाल हो गया था। बताया जा रहा है कि परिवार में मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। तीन बहन भी है। इसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और ढांढस बढ़ाया। परिजन दोपहर गांव के समीप गंडक नदी के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular