इटावा। जिला बार एसोसिएशन ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद किया।डीबीए पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया।इसके बाद डीबीए सभागार में संगोष्ठी आयोजित हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार त्रिपाठी ने की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नरेशचंद यादव,गंगाराम शाक्य समेत कई अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बुद्ध के संदेशों पर चलने और अहिंसा परमो धर्म पर प्रकाश डाला।शुक्रवार सुबह डीबीए के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं अधिवक्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया।
डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा बुद्ध के संदेशों को याद किया।महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित किए। पूजन के बाद डीबीए सभागार में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट विद्याराम भारती ने की और मंच का संचालन एडवोकेट देवेंद्र पाण्डेय ने किया।संगोष्ठी के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता नरेशचंद यादव,गंगाराम शाक्य,उदयवीर सिंह, संजीव कुशवाहा,अशोक शाक्य,विजय सिंह शाक्य समेत सभागार में मौजूद अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बुद्ध पूर्णिमा और महात्मा बुद्ध के दिए संदेशों को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘अहिंसा परमो धर्म’ के वक्तव्य पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।इस मौके पर एडवोकेट रीना यादव,अमित चौरसिया,सुनील यादव, राजुल शुक्ला,राकेश राजपूत,मुनीश पाल सिंह,प्रमोद तिवारी,अनिल वर्मा,इंद्रपाल सिंह,अंशुल पांडेय,अमित नारायण पांडे, अर्चना शाक्य,मंजू शाक्य,बीनू चौधरी, प्रीति दुबे,शैलेंद्र सिंह वर्मा,वीरेंद्र पाल सिंह यादव,अनिल शाक्य,जयंत मिश्रा,देवेंद्र पाल सिंह,अवधेश दीक्षित,विमल तिवारी, आशीष तिवारी,अजय जाटव,विकास दिवाकर,रज्जन सिंह गौर,ममता शाक्य, सुशील बाबू,प्रशांत दुबे,वैभव मिश्रा, अनिल कुमार एवं मीडिया प्रभारी अमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।





