HomeMarqueeश्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी डालमिया परिवार का हरे वृक्ष कटान प्रकरण से...

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी डालमिया परिवार का हरे वृक्ष कटान प्रकरण से कोई लेना देना नहीं : कपिल शर्मा

श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के ट्रस्टी का कहना है कि वृंदावन क्षेत्र के डालमिया बाग में हरे वृक्ष काटने वाले प्रकरण का उनसे कोई सरोकार संबंध नहीं है। इस संबंध में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव ने पत्र जारी किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुऐ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के जीर्णोद्धार में विशिष्ट सेवा प्रदान करने सहित, अनेकानेक पुण्य कार्यों से सन्त-वैष्णव का स्नेह प्राप्त, सुप्रसिद्ध डालमिया परिवार अथवा डालमिया औद्योगिक ग्रुप का कोई सम्बन्ध डालमिया फार्म वृन्दावन से नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। वन और ब्रज को पृथक-पृथक नहीं देख सकते, स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज और इसके वन में विशिष्ट लीलाओं के दर्शन कराए एवं इनकी महिमा को उद्घादित किया है।

श्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण से जुड़े डालमिया लोगों से सुप्रसिद्ध डालमिया परिवार के लोगो का कोई लेना देना नही है। ज्ञात रहे की विष्णु हरि डालमिया परिवार के तीन सदस्य जन्म स्थान के ट्रस्टी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular