Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeकटिंग मेमोरियल कालेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया जाएगा बेहतर

कटिंग मेमोरियल कालेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया जाएगा बेहतर

सरकार की और से प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं को हर बच्चे तक पहुंचाने का होगा प्रयास : राकेश कुमार चत्री

वाराणसी। कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रबंधक राकेश कुमार चत्री ने कहा कि कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर में भी व्यापक सुधार लाया जाएगा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी आशा है कि इसमें आप सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज परिसर में अनुशासन एवं शैक्षणिक माहौल को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में पठन-पाठन की सुविधा मिल सके। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।प्रबंधक ने कहा कि माइनॉरिटी शिक्षण संस्थानों के विकास के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि कुछ योजनाओं का लाभ वर्तमान में मिल रहा है, लेकिन अब भी कई योजनाओं से यहां के छात्र-छात्राएं वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित आधुनिक शिक्षण सुविधाएं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही यह भी कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है, जिसके लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

कार्यभार संभालने के पश्चात प्रबंधक ने कॉलेज परिसर का अपनी पूरी टीम के साथ भ्रमण किया और जहां जो दिक्कतें नजर आई उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भी भरोसा दिया इस दौरान उनके साथ श्री द राइट रेव्ह मोरिस एडगर दान अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे और उन्होंने भी कॉलेज के संपूर्ण विकास में अपना पूर्ण योगदान देने का भरोसा दिया इसके पूर्व प्रबंधक एवं अन्य सभी का प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular