Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसंस्कृति हमारें एकता को अखण्ड करने का सबसे बड़ा साधन है:अश्वनीचौबे

संस्कृति हमारें एकता को अखण्ड करने का सबसे बड़ा साधन है:अश्वनीचौबे

अवधनामा संवाददाता

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को अयोध्या रत्न तथा अयोध्या गौरव सम्मान

अयोध्या। केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्वनीचौबे के अयोध्या महोत्सव के समापन कार्यक्रम पर आगमन के दौरान परिवेश में लोकपरम्परा, कला व संगीत के रंग समा गये। लोककलाकारों के द्वारा फोक नृत्य व देशभक्ति गीत पर सीआरपीएफ के जवानों की प्रस्तुति पर तालियों के तीव्र स्वर से वातावरण गुंजायमान हो गया। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को अयोध्या रत्न तथा अयोध्या गौरव सम्मान दिया गया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो गया। यह केवल शुरुवात है। हमें रामराज्य की स्थापना करनी है। इसके साथ में राम के आदर्श, आचरण, न्याय, दर्शन का प्रसार हमें करना है। संस्कृति हमारें एकता को अखण्ड करने का सबसे बड़ा साधन है। अयोध्या महोत्सव द्वारा इसी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का वीजारोपण किया जा रहा है। जिसे अयोध्या के संतो का सानिध्य भी प्राप्त है।इस अवसर पर अयोध्या रत्न से वैदेही वल्लभ शरण को अध्यात्म, विनोद श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा, विशाल सिंह नगर आयुक्त को प्रशासन, रुदौली विधायक रामचन्दर यादव को राजनीति क्षेत्र, अम्बिकेश त्रिपाठी को प्राथमिक शिक्षा, डा अम्बरीश श्रीवास्तव को कला, रेगन सिंह चौधरी को खेल प्रशिक्षक, मु0 आकिब खान को एथलीट, सौमित्र दूबे को समाजसेवा, संजोली पाण्डेय को संगीत के लिए नवाजा गया। वहीं अयोध्या गौरव से सीआरपीएफ कमांडेंट छोटेलाल, कृषि वैज्ञानिक डा देवराज सिंह, चिकित्सा में डा जयंती चौधरी व डा शिवेन्द्र सिन्हा, डा जीपी गुप्ता, विशिष्ट उपलब्धि हेतु अशोक द्विवेदी, खाकी वाले गुरुजी के नाम प्रसिद्ध रंजीत यादव, पशु चिकित्सक डा आशीष पाण्डेय को दिया गया।
इससे पहले आयोजित अयोध्या आइडल को जज इण्डिया बेस्ट डांसर फ़ेम राज शर्मा वह हिमांशी पॉप व इलाहाबाद के श्यामजीत ने किया। जिसमें गायन सीनियर में फर्स्ट अनन्या पांडेय सेकंड सिद्धांत थर्ड अंजलि कसौधन टॉप फ़ोर लखनऊ के शुभम् श्रीवास्तव टॉप 5 रही काजल चौधरी, गायन जूनियर में फर्स्ट सानिया मुहम्मदी सेकंड सार्थक थर्ड लीरी सिंह टॉप 4 शिवंगी रही, डांस सीनियर में फर्स्ट गुरप्रीत कौर सेकंड नव्या पांडेय थर्ड अभिनय पांडेय वह टॉप 4 विशाल साहू टॉप 5 रुद्र गुप्ता रहे। डांस जूनियर में फर्स्ट सृष्टि सोनी सेकंड डिंपल निषाद थर्ड नीरज, टॉप 4 दिव्या निषाद बदलापुर के देव टॉप 5 टॉप 6 पे अलिशा ख़ान रही वही डांस ग्रुप में फर्स्ट एक्सप्रेशन गर्ल सेकंड अंकित आनंद थर्ड नटराज ग्रुप और टॉप 4 जौनपुर के रॉकस्टार ग्रुप रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular