Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeBusinessकच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के मूल्य में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड लुढ़ककर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.39 डॉलर यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 77.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.30 डॉलर यानी 0.41 फीसदी लुढ़ककर 73.82 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular