Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurभोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की उमड़ी भीड़

भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की उमड़ी भीड़

अवधनामा संवाददाता

मोहम्मदी-खीरी– क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी वहीं लोगों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया।शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के पौराणिक पालन नाथ मंदिर, लथेश्वर नाथ मंदिर, जंगली नाथ धाम और टेढ़ेनाथ धाम पर भव्य सजावट की गई। वहीं पूजा अर्चना करने को लेकर भक्तों ने किलोमीटर लंबी कतारों में लगाकर शिव भोलेनाथ बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सी ओ अरुण कुमार सिंह और निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं मुख्य आरक्षी नीरज सिंह ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ बाबा के दरबार में मत्था टेक कर क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने को लेकर आशीर्वाद मांगा और भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular