कोरोनावायरस- दुनिया भर में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

0
163

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 40 लाख 72 हजार 695 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 78 हजार 658 की मौत हो चुकी है। 14 लाख 16 हजार 250 ठीक हो चुके हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंका ने कुछ दिनों पहले कहा था- संक्रमण रोकने के लिए न तो सीमाएं सील करेंगे और न ही हर साल होने वाली विक्ट्री डे परेड रद्द की जाएगी।

शनिवार को यहां विक्ट्री डे परेड हुई और हजारों लोग जुटे। लुकाशेंको की कई पड़ोसी देश आलोचना कर चुके हैं। यहां 22 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 126 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 हजार स्वस्थ भी हुए।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना बिना वैक्सीन के ही खत्म हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने माना कि इससे अमेरिका में 95 हजार से ज्यादा मौतें हो सकती है। कैलिफोर्निया की लॉम्पॉक जेल के 800 से ज्यादा कैदी और 25 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जेल में कैदियों की दो यूनिट हैं। एक में 792 और दूसरे में 68 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,34,921 79,324 2,24,633
स्पेन 2,62,783 26,478 1,73,157
इटली 2,18,268 30,395 1,03,031
ब्रिटेन 2,15,260 31,587 उपलब्ध नहीं
रूस 1,98,676 1,827 31,916
फ्रांस 1,76,079 26,230 55,782
जर्मनी 1,70,876 7,510 1,43,300
ब्राजील 1,47,003 1,00,37 59,297
तुर्की 1,35,569 3,689 86,396
ईरान 1,06,220 6,589 85,064
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here