रामनगर/चन्दौली।कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामनगर स्थित गुरुद्वारा गली में विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के तहत 17.57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 270 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। यह सड़क श्रीमती तारा देवी के आवास से अपोलो रेडियो की दुकान तक बनाई जाएगी।निर्माण कार्य का शुभारंभ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमोलक सिंह ने पूजन कराया।मनोज यादव ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की, जबकि जितेंद्र पांडे और मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया।
इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, महानगर मंत्री अनुपम गुप्ता, भाजयुमो महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, रितेश पाल, आलोक सेठ, जय सिंह चौहान, उदय श्रीवास्तव, गोरख साहनी, विकास श्रीवास्तव, राज केसरी, सुनील केसरी, विष्णु केसरी, बाल गोविंद शर्मा, बंटी केसरी, गोविंद कुमार, शिवांग सिन्हा, गौतम सोनकर, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।इंटरलॉकिंग सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।





