Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिसण्डा से बबेरू के लिए रवाना हुई कांग्रेस की गौरव यात्रा

बिसण्डा से बबेरू के लिए रवाना हुई कांग्रेस की गौरव यात्रा

 

अवधनामा संवाददाता

बिसंडा/बांदा। कांग्रेस गौरव यात्रा के दूसरे दिन यात्रा बिसंडा से बबेरू के लिए रवाना हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया यात्रा का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अविरल पांडे सोम ने किया।  । अविरल पांडे ने कहा केंद्र व राज्य सरकार की तानाशाही पूर्ण कार्यशैली से लोग कराह उठे हैं इसीलिए पदयात्रा का लोग बड़े पैमाने पर समर्थन कर रहे हैं।   पदयात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित जगन्नाथ पांडे पारा मिल से शुरू हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गाे से होती हुई कैरी मोड़ के पहले रुकी यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा  जिला महामंत्री सूरज बाजपेई  कैलाश नाथ बाजपेई बी लाल के पी सेन आदि ने अपने संबोधन में कहा केंद्र की सरकार ने अच्छे दिन दिखाने का नारा लगाकर देशवासियों को गुड़ दिखाकर ईटा मारने का काम किया है। । पदयात्रा में यात्रियों की हौसला अफजाई करने के लिए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनय सिंह सानू मौजूद रहे यहां पर डॉक्टर सीताराम कोटार शिवा सिंह तोमर मोहम्मद नसीम सत्यम सोनी निर्भय पटेल अमित दीपक सिंह अविनाश पांडे संतोष कुमार मोहित अनिल पटेल दिनेश दुबे दी तेंदुरा वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular