
सीतापुर(Sitapur) अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में पार्टी की सहभागिता सुनिश्चित करने व चुनाव प्रत्याशियों को सहयोग देने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी द्वारा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की रायशुमारी करते हुए कण्ट्रोल रूम का गठन किया गया। साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियो को विधिक सेवायें प्रदान करने हेतु विधिक परामर्श समिति का गठन भी किया गया है। जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि कांग्रेश द्वारा समर्थित प्रत्याशियों के लिए कंट्रोल रूम मतदान तथा मतगणना होने तक लगातार काम करेगा तथा प्रत्याशी गणों की समस्याओं के निवारण में अपनी सहभागिता देगा। कंट्रोल रूम गवर्नेंस कमेटी उपदेश गुप्ता जी के नेतृत्व में पीयूष मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चैहान, संजय कुमार सनी, एम एल पांडे, सी पी श्रीवास्तव, अनुज सिंह चैहान, मेराज अंसारी, रिजवान खान, इमरान अली, नोमान अंसारी के साथ काम करेगी। विधि परामर्श कमेटी एड० पुष्पेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में एड० ओम प्रकाश मिश्रा, एड० सैयद कमर, एड० बद्री प्रसाद पाल, एड० योगेश शरण खुशारिया, एड० राजेंद्र सिंह, एड० जमील अहमद, एड० एपी गौतम, एड० तारिक फारुकी, एड० उदय चंद्र के साथ प्रत्याशियों को विधिक सेवाएं प्रदान करेगी। मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज कंट्रोल रूम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एम एल पांडे, आमोद मिश्र, चोक्ष विभु अवस्थी, संजय कुमार सनी, पियूष मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चैहान, उपदेश गुप्ता, धीरेश कश्यप, सीपी श्रीवास्तव, मेराज अंसारी, नोमान अंसारी, श्याम किशोर पांडे, अमांश वर्धन सिंह चैहान, डा० मसरूर अली आदि लोग मौजूद रहे ।





