-उत्तर प्रदेश सिख फोरम द्वारा शोक सभा का हुआ आयोजन
देवबंद। उत्तर प्रदेश सिख फोरम (रजि.) की बैठक में सरदार जगजीत सिंह दर्दी के युवा पुत्र व टाईम टीवी के डायरेक्टर सरदार सतबीर सिंह दर्दी (42) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
गुरुवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में फोरम के चेयरमैन सरदार मनमोहन सिंह व उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि सतबीर सिंह दर्दी का छोटी उम्र में इस संसार से चले जाना बड़ा ही दुखदायी है। फोरम के मंडल प्रभारी गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि सरदार जगजीत सिंह दर्दी व सतबीर सिंह दर्दी चढदी कला टाईम टीवी के माध्यम से देश विदेश में बैठी नानक नाम लेवा संगतों को पंथ के धार्मिक स्थानों के दर्शन कराकर गुरू घर से जोडऩे का पुनीत कार्य कर रहे है। सतबीर सिंह दर्दी के आकस्मिक निधन से सिख आध्यात्मिक जगत की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति होना मुश्किल है। बैठक में सतबीर सिंह की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। इस दौरान सरदार बलदीप सिंह, बालेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह उप्पल, डा. गुरदीप सिंह सोढी, हरविंदर सिंह बेदी,राजपाल नारंग, सचिन छाबड़ा, सन्नी- मन्नी सेठी, प्रिंस कपूर, बिट्टू कपूर आदि मौजद थे।





