सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 मौसम की क्षतिपूर्ति धनराशि का वितरण कार्यक्रम विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों की क्षति पूर्ति का त्वरित मुआबजा दिया जा रहा है। किसानों के प्रति सरकार बहुत ही संवेदनशील है। सरकार पूरी नत्रप्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ हर समय खड़ी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया गया है।किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में बीज एवं कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी को किसानों की बहुत चिन्ता करते है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। किसान सम्मान निधि, बीज एवं कृषि उपकरणों पर अनुदान देकर उनकी आय बढ़ाने में सहयोग कर रहे है।
जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 7 लाभार्थी किसानों को क्षतिपूर्ति राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष पात्र किसानों को भी समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, किसान आदि उपस्थित रहे।





