HomeUttar PradeshHamirpurएक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा है कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

डीएम ने नगर निकायों एवं पंचायतीराज विभाग को व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने, जलभराव रोकने, नालियों की नियमित सफाई कराने, एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में दवाओं, जांच सुविधाओं एवं चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अनावश्यक रेफर न करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, एम्बुलेंस सेवाओं, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular