बस्ती। बस्ती पुलिस ने खोई हुई करीब 700 मोबाइलो को बरामद कर उनके स्वामियों के हवाले किया। पुलिस के इस कार्य की सराहना मोबाइल स्वामियों द्वारा की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के साथ पत्रकारो को यह जानकारी देते हुए बताया कि थानों पर प्रचलित CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचना पर जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 698 मोबाइल बरामद किया जा चुका है, जिसमें से 616 मोबाइल को थाना स्तर से मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।
बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा को मोबाइलों की तलाश के लिए जिले के सर्विलांस सेल को लगाया गया था जिसके क्रम में प्रभारी सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव मय टीम हे0का0 देवेश यादव, हे0का0 सतेन्द्र सिंह, हे0का0 अंगद मौर्या, का0 दीपक कुमार, का0 विक्रम सिंह, का0 विजय प्रताप यादव के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 82 मोबाइलों, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पंद्रह लाख रूपये (15,00,000/-) को बरामद किया गया|
पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में शेष 82 मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया |
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस सेल की टीम की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने ₹25000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने मोबाइल उपभोक्ताओं से मोबाइल के सही उपयोग किए जाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी है।





