HomeMarqueeगाजीपुर में सीएम योगी ने 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं दी सौगात

गाजीपुर में सीएम योगी ने 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं दी सौगात

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद के मोहम्मदाबाद में आयोजित जनसभा के दौरान लगभग 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी, माफिया राज और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। गाजीपुर को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बताते हुए सैन्य परंपरा की सराहना की। हजारों जवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। हर युद्ध में यहां के वीरों ने देश का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने गहमर गांव और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धापूर्वक याद करते उनकी वीरता को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि एक समय गाजीपुर की पहचान माफिया और अपराधियों से जोड़ दी गई थी। वर्तमान सरकार ने अपराध और माफिया राज के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार महापुरुषों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान उन्होंने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों में व्यस्त हों, वहां जनता के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी उल्लेख करते हुए इसे माफिया मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है और सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहे हैं। विकास, सुशासन और सुरक्षा आज प्रदेश की नई पहचान बन चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular