HomeMarqueeमुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाष्टमी पर्व पर दी शुभकामनाएं

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाष्टमी पर्व पर दी शुभकामनाएं

आज यानि शनिवार को गोपाष्टमी का पर्व है। हिंदू धर्म में गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। आज के दिन भगवान कृष्ण और गौ माता की पूजा-अर्चना की जाती है। जिससे जातक को गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि ” गावो विश्वस्य मातरः । संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं। जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना करता हूँ, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें। मध्यप्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गोवंश के संवर्धन के लिए कार्यरत है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular