HomeUttar PradeshAyodhyaविभागों के अधिकारियों को गैर हाजिर देख भड़के नगर विधायक

विभागों के अधिकारियों को गैर हाजिर देख भड़के नगर विधायक

अवधनामा संवाददाता

मजाक बन कर रह गई भारत संकल्प यात्रा चौपाल

अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत समाहा कला के पंचायत भवन पर सोमवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौपाल मजाक बन कर रह गई। यहां 26 विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहना था, पहुंचे महज नौ के। 17 विभागों के अधिकारियों को गैर हाजिर देख नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का पारा चढ़ गया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों से जवाब-तलब किया है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसलिए गांव-गांव चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यदि चौपाल में सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं रहेंगे तो समस्या का समाधान कैसे होगा।विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि ने सुकना पत्नी राम धीरज को प्रधानमंत्री आवास की चाभी सौंपी। रमेश कुमार, राम जग, सियाराम को किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य, एडीओ समाज कल्याण विवेक कुमार सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी रवि श्रीवास्तव, राजेश पाठक, विनय शुक्ला, शोभाराम वर्मा, रमेश गौड, अमित मौर्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular