Thursday, August 7, 2025
spot_img
HomeMarqueeइसाई समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईस्टर पर्व

इसाई समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईस्टर पर्व

  • नगर की चर्चो में ईस्टर पर्व के अवसर पर प्रार्थना सभाएं करते इसाई समुदाय के लोग

Christian community celebrated Easter festival with joy

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। (Saharanpur) इसाई समुदाय द्वारा आज ईस्टर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की समस्त चर्चो में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयी और प्रभू यीशू मसीह के संदेश को अपनाये जाने पर बल दिया गया।

आज प्रभु यीशू मसीह को सूली पर चढ़ाये जाने के बाद आज तीसरे दिन वह जीवित हो उठे थे, इसी के चलते आज ईस्टर पर्व मनाया गया। नगर की समस्त चर्चो में ईस्टर पर्व मनाने की विशेष तैयारियां की गयी थी। नगर के सेक्रेट हार्ट चर्च में ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फादर बैनटिक रोज व फादर केओ मैथ्यू ने प्रार्थना सभाएं की। फादर बैनटिक रोज ने बताया कि आज पूरे विश्व में ईस्टर पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने अपने उपदेश मे कहा कि प्रभु यीशू मसीह को तीन दिन सूली पर लटकाये जाने के पश्चात व जीवित हो उठे थे, इसी के उपलक्ष में आज ईस्टर पर्व मनाया जाता है। श्रीमती रेशू दयाल ने कहा कि ईसा मसीह जब जीवित हुए, तो वह मृत्यु के पश्चात 40 दिन पर धरती पर रहे और अपने शिष्यों से भी मिले, फिर वह 40 दिन पश्चात स्वर्ग में पिता परमेश्वर के पास चले गये। इस मौके पर सिस्टर अंगस्टीन ने भी अपने विचार रखे और ईसा मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सिस्टर लूसी, सिस्टर जूली, सिस्टर चन्द्रकला, अनुकम फ्रांसिस, अनुष्का, सिमवल, एडी रोहन, अनुभव ऐलेस, एली रिचर्ड, स्टेला, जीना रिचर्ड, टोनी आत्माराम, ब्रायन, कैथरीन, रेणू रोज, डॉ.लाल राज, हिना, एविल मैसी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके पश्चात लोगों ने चर्च में भंडारा भी ग्रहण किया। इसके अलावा मिशन कम्पाउंड स्थित सीएनआई चर्च, गिल कालोनी स्थित कैथलिक चर्च, सैवन्थ डे चर्च, कोर्ट रोड स्थित सोफिया चर्च, चर्च कम्पाउंड स्थित चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित कर ईस्टर पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular