यूपी की सियासत में चिराग पासवान की बड़ी तैयारी

0
95

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

चिराग पासवान के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। उनका कहना है कि गठबंधन के संबंध में अंतिम फैसला उचित समय पर लिया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि चिराग पासवान आगामी चुनाव में अकेले मैदान में उतरेंगे या किसी बड़े राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा बनेंगे। यदि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ती है तो प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर मुकाबले का गणित बदल सकता है।

फिलहाल चिराग पासवान के इस बयान ने यूपी में चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में उनकी पार्टी की रणनीति और गठबंधन को लेकर होने वाला फैसला प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here