HomeMarqueeशैक्षिक भ्रमण में इंदिरा वनस्पति उद्यान पहुंचे बच्चे

शैक्षिक भ्रमण में इंदिरा वनस्पति उद्यान पहुंचे बच्चे

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत 100 मेधावी बच्चों का भ्रमण दल इंदिरा गांधी वनस्पति उद्यान रायबरेली ले जाया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम का संयोजन व नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा ने किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें चयनित 100 मेधावी बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित  हुआ। भृमण के दौरान बच्चों को एआरपी ने उद्यान के इतिहास व प्राकृतिक वनस्पतियों के बारे में भी जानकारी दी।

सभी बच्चों ने उद्यान के झूलों का और प्राकृतिक नजारे का भरपूर आनंद लिया। इस भ्रमण दल में एआरपी प्रवीण वाजपेई व मनोज शर्मा, संतलाल, अंकिता सिंह, आशीष प्रताप सिंह, अंजनी देवी,  सरिता सिंह, शशिकांत त्रिवेदी, अतुल कुमार सिंह, अभयराज सिंह, बच्चों के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular