Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeबच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया योगा

बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया योगा

शाहजहांपुर , जनपद में सोमवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “प्रतियोगिता में जो लगातार प्रयास करते हैं, वही सच्चे विजेता बनते हैं। सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ अपने विजय लक्ष्य को प्राप्त करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि 39वीं मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना जनपद के लिए सौभाग्य की बात है और हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि बाहर से आए बच्चों और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यह आयोजन एक आदर्श उदाहरण बने।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम ऐसी प्रतियोगिताएं हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्काउट बैंड की मधुर धुनों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, योग एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

प्रथम दिवस जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि बरेली मंडल के पीलीभीत, बरेली, बदायूं एवं शाहजहांपुर से लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक व्यवस्थाओं में पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हैं ताकि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा न हो।

प्रतियोगिता का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पीलीभीत बीएसए रोशनी सिंह, बरेली बीएसए प्रतिनिधि बीईओ शेरगढ़ मुकेश कुमार, बीएसए बदायूं, बीईओ मुख्यालय सुरेन्द्र मौर्या, बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा, जलालाबाद बीईओ शाहीन सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular