Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurदशावतार मन्दिर देवगढ़ को लेकर बच्चों ने बनायी चित्रकला

दशावतार मन्दिर देवगढ़ को लेकर बच्चों ने बनायी चित्रकला

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। स्वच्छ ललितपुर सुन्दर ललितपुर जागरूकता अभियान द्वारा नगर स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित की गई हैं, जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला कला का शीर्षक तीर्थ क्षेत्र दशावतार मन्दिर देवगढ रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य आतिथि विजय डयोडिया और निर्णायक के रूप में ओमप्रकाश बिरथरे, मगन आर्टिस्ट, जगदीप सोनी एवं अंजलि कुशवाहा रही। प्रथम दस आने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यआतिथि द्वारा शील्ड देकर पुरुस्कृत किया गया व अन्य सौ छात्र-छात्रओं को शांतना पुरस्कार दिए गए एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दे कर पुरुस्कृत किया। संस्था अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 6 वर्षो से होता आ रहा हैं एवं आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को इस तरह के मंच दिए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित तिवारी, डा. प्रबल सक्सेना, समित समैया, संजय विश्वकर्मा, रोहित तिवारी, अंकित जैन, आयुष शर्मा, नेहा श्रीवास्तव, नेहा सैनी, वंदना जैन, रियल राठौर, अर्चना रैकवार, सपना स्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.प्रबल सक्सेना ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular