Sunday, May 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaछत्रपति शाहूजी महाराज की 149 जयंती धूमधाम से मनाई

छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 जयंती धूमधाम से मनाई

अवधनामा संवाददाता

छत्रपति साहू जी महाराज देश के महानायक: प्रमोद सिंह

अयोध्या। अंबेडकर नगर विधानसभा में आयोजित छत्रपति शाहूजी महाराज के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद सिंह ने कहा छत्रपति शाहूजी महाराज को आरक्षण का जनक ।उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए 1902 में छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण की व्यवस्था की थी।उनकी मंशा थी कि लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान और सम्मान मिलना चाहिए।शाहू जी महाराज ने समाज के निर्बल, पिछड़े और दलित समुदाय के लिए सबसे आरक्षण लागू किया।।जिलाध्यक्ष फूल चन्द्र पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज दलितों व पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने आरक्षण की व्यवस्था लागू कर समाज को सम्मान के साथ जीने की राह दिखाई थी। इस अवसर पर सीलम कन्नौजिया, उमा शंकर वर्मा, रामचंद्र भारती, लालमणि पटेल,दिल बार वर्मा, राजबली वर्मा, अमन पटेल सहित पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular