Monday, May 13, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजातिगत जनगणना कराये केन्द्र व सरकार : जअपा

जातिगत जनगणना कराये केन्द्र व सरकार : जअपा

अवधनामा संवाददाता

जन अधिकार पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ललितपुर। जातिगत जनगणना कराये जाने के अलावा अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी ने जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन के नेतृत्व में भारत की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए भेजा है। ज्ञापन में बताया कि भारत देश में अनेकानेक जाति-धर्म के लोग सैकड़ों वर्षों से रहते चले आ रहे हैं। भारत की प्रमुख नीतियों में एक यह भी है कि सभी धर्मों का एक समान रूप से सम्मान करेंगे। किन्तु देश में असहिष्णुता बड़ी हैं। यह एक स्वस्थ्य समाज के लिए अनुचित है। देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता खत्म हो रही है। संविधान के ढांचे के क्षति पहुंचायी जा रही है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। यह बातें लोकतंत्र के लिए अत्यन्त घातक हैं। उन्होंने मांगों को लेकर बताया कि जातिगत जनगणना भागीदारी का आधार है और भागीदारी हमारा अधिकार है। इसलिए जन अधिकार पार्टी प्रत्येक में जातिगत जनगणना कराये जाने की मांग करती है। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्पत्तियों को निजी क्षेत्रों की कम्पनियों/उद्योगपतियों को कोढय़िों के दाम बेचा जा रहा है। इससे राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति होगी। इसे तत्काल प्रभाव से रोके जाने, पेट्रोल-डीजल पर अधिरोपित टैक्स को केन्द्र व राज्य सरकार कम करें जिससे पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकें और बढ़ी हुयी कीमतें घटाई जाने, सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जायें। जन अधिकार पार्टी नई शिक्षा नीति का विरोध करती हैं पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जायें। क्योंकि नई शिक्षा नीति देश में पिछड़े दलित एवं अल्पसंख्यकों को पुन: देश की चली आ रही वर्ण व्यवस्था की तरफ ले जाने वाली है। ऐसा कानून जो बहुसंख्यक समाज को शिक्षा से वंचित करना चाहता हो उसे किसी भी दशा में लागू नहीं किया जाना चाहिए। किसानों को खाद्य बीज व कीटनाशक दवायें उचित मूल्य पर उपलब्ध करायीं जायें और सिंचाई के लिए नि:शुल्क विद्युत की व्यवस्था की जाये। छोटे व मंझले किसानों, दुकानदारों/व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ किया जाये। किसानों के गन्ना का भुगतान तत्काल किये जाने एवं बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराया जाना सरकार का संवैधनिक अधिकार दिये जाने की मांग उठायी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन, महासचिव महेन्द्र झां, देवराज सेन, सिंघपाल रजक, रामसिंह कुशवाहा, राजा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular