Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसामाजिक समरसता के साथ मनाये दीपावली का त्यौहार : भूपेन्द्र जैन

सामाजिक समरसता के साथ मनाये दीपावली का त्यौहार : भूपेन्द्र जैन

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। दीपावली पर्व के आगमन के उपलक्ष्य में सिद्धि सागर एकेडमी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विगत दो वर्षों में कोरोना काल के उपरान्त इस वर्ष एकेडमी के छात्र छात्राओं में अत्यन्त उत्साह भरा था। दीपावली कार्यक्रम के लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने अपने टीचर्स के कुशल निर्देशन एवं सहयोग से अपनी-अपनी क्लासेज को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सभी ने अपनी क्लास के बोर्ड पर सुन्दर चित्रकारी के द्वारा दीपोत्सव की छटा बिखेर दी।  छात्र छात्राओं में अपनी क्लास को सर्वाधिक सुन्दर बनाने की होड़ लगी रही। उनके प्रत्येक कार्य में शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनकी पूरी सहायता की। मुख्य कार्यक्रम एकेडमी के एक्टिविटि हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के चेयरमैन भूपेन्द्र जैन एवं डायरेक्टर रीता जैन द्वारा लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात् स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक आरती करके सम्पूर्ण परिसर को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद चेयरमैन भूपेन्द्र जैन ने वनवास से अयोध्या लौटे भगवान राम सीता एवं लक्ष्मण को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। आरती के पश्चात कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सीनियर क्लासेज की छात्राओं ने डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी। सीनियर छात्र-छात्राओं ने अपनी लघु नाटिका द्वारा पटाखों से होने वाले प्रदूषण एवं उसके दुष्परिणाम को समझाया। जूनियर ग्रुप में क्लास फस्र्ट के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति द्वारा दीपावली पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अन्य क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने भजन, गीत एवं कविताएं पेश की। इस अवसर पर एकेडमी के चेयरमैन ने कहा कि हमे गर्व है कि हम भारत देश के वासी है। यहां सभी पर्व त्योहार आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाते हैं। हमारे ये पर्व हमें कुछ न कुछ संदेश एवं सीख देते हैं और हमें ढेरों खुशियां देते है। उन्होने उपस्थित बच्चों को पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया और उनसे अपील भी की कि वे सब पटाखों से दूर रहें और हंसी खुशी दीपावली का पर्व मनायें। एकेडमी की डायरेक्टर रीता जैन ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे कुशल शिक्षकों के प्रयास से ही विद्यार्थी अपनी परंपरा एवं संस्कृति से परिचित हो पाते हैं। उन्होने शिक्षकों के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं को आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया। अंत में सब बच्चों को प्रसाद वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका प्राची श्रीवास्तव एवं कक्षा छह की छात्रा नायशा दीवान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में सीमा अरोरा, जौली नामदेव, रीना साहू, छाया नामदेव, पूजा सोनी, सरिता चतुर्वेदी, राशि जैन, प्राची ताम्रकार, रजनी जैन, पुनीता पाराशर, कल्पना अग्रवाल, एकता रिछारिया, वैष्णवी पुरोहित, साक्षी देवलिया, रश्मि नामदेव, प्रियंका तोमर, मानसी जैन, कृतिका जैन, मोहनी सेन, नेहा पटेल, कल्पना राय, अखिलेश शर्मा, हेमंत यादव, विवेक दुबे, अनुराग सिंह, मूलचन्द, कला, रेखा, इंदिरा, पिस्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular