Wednesday, May 8, 2024
spot_img
HomeMarqueeमहिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न:पुष्पा सिंह

महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न:पुष्पा सिंह

अवधनामा संवाददाता

महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कहा- थैंक्यू मोदी दी…

सोनभद्र/ब्यूरो रावटसगंज भाजपा पार्टी कार्यालय पर बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व भाजपा महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी का बैनर लेकर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया गया वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद सोनभद्र के महिलाओं में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाने पहुंचीं। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई दी। वही
लंबे इंतजार के बाद मिला है महिलाओं को आरक्षण
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पुष्पा सिंह े बताया कि हमलोग बहुत खुश हैं। लंबे इंतजार के बाद आज महिलाओं को आरक्षण मिला है। हम लोगों को हमेशा हर क्षेत्र में पीछे रखा जाता था। राजनीति में भी महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से फायदा होगा। महिलाओं की बात को अब हम लोग संसद तक अपने बल पर पहुंचा सकते हैं,उसके लिए हम लोग मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
वही ब्लॉक प्रमुख रूपी मिश्रा ने कहा कि इसके लिए मोदी जी को कोटि-कोटि धन्यवाद है। मैं तो अपनी पंचायत की मुखिया हूं तो इस नाते मुझे अधिक खुशी हो रही है।अब मैं महिलाओं की बात अपने दम पर आगे पहुंचा सकती हूं। इसलिए हम लोग आपस में खुशियां मना रहे हैं। पुष्पा सिंह ने कहा कि हम लोग मोदी जी को धाई देते हैं कि उन्होंने हम बहनों के बारे में सोचा। हम लोग बहुत खुश हैं क्योंकि, इस बिल का हम लोग बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। जब से यह खबर हमें मिली है ,तब से सारी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है। इस दौरान
ब्लॉक प्रमुख लीला देवी,
रूपी मिश्रा ब्लॉक प्रमुख ,
गुड़िया त्रिपाठी,आशा विश्वकर्मा,गीता देवी,ज्योति सिंह,तारा देवी,सरोज केसरी,गुड़िया वर्मा, संगीता पाठक ,रूबी गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular